Himachal Tonite

Go Beyond News

चोखणा धार पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे 10 करोड 10 लाख रुपये – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 22 नवम्बर – खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि चोखणा धार में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है जिसका लगभग 90 कार्य पूरा हो चुका है तथा शीघ्र इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। इस योजना पर 10 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से डंगार, दधोल, पडयालग, सेऊ तथा कसारू पंचायतों के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए सीर खड्ड से पानी उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के अंतर्गत चोखणा, छंदोह, छंजयार, मरयानी, पन्याली व जसवानी गांवों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि योजना से लोगों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।
गर्ग ने कहा कि शुद्ध व पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों के लोगों को पीने के पानी के लिए माकन खड्ड सहित अन्य पानी के स्रोतों से पेयजल योजनाएं बनाई गई थी जो गर्मियों के मौसम में सूख जाती थी। इससे लोगों को गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ जाती थी। इस योजना के तहत सीर खड्ड से अलग-अलग स्थानों पर टैंको में पानी डाला जाएगा। जबकि पुराने स्रोतों से भी पानी की बहाली पहले की भांति बनी रहेगी। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे।
उन्होंने बताया कि छंजयार गांव के पुराने तालाब का शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा ताकि यहां के किसानों व पशुओं के लिए पानी की सुविधा बनी रहे।
उन्होंने बताया कि छंजयार में 4 लाख रुपये की राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन के निर्माण को पूर्ण करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने छंजयार गांव के लोगों की बिजली, पानी आदि की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर का मौके पर निपटरा किया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागाधिकारियों को शीघ्र निपटारे के लिए दिया गया।
उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 2019 से अब तक प्रदेश में 3 लाख 19 हजार गृहिणियों को मुफ्त रसोई गैस के कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जो धुआं मुक्त है और जहां सभी घरों को गैस उपलब्ध करवा दी गई है तथा शेष बचे हुए 14000 लोगों को गैस वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को गैस का एक रिफिल सिलेंडर भी मुफ्त प्रदान किया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *