Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बंद

1 min read

शिमला 23 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के कबायली इलाको में रुक-रुक कर हो रहे हिमपात व न्यूनतम तापमान के कारण गुलाबा बैरियर को कोठी स्थानांतरित किया है। अगले आदेश तक कोठी से आगें 13,050 फीट की उंचाई पर स्थित केलंग का मुख्य द्वार रोहतांग दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। केलंग और कुमकुमसेरी में बुधवार काे न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आदेश जारी कर कहा कि मनाली से 14 किलोमीटर दूर कोठी में बैरियर लगा दिया है। कमांडिंग आफिसर 70 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार व एसडीएम मनाली की रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी किए गए हैं। फिसलन के कारण कोठी से रोहतांग के बीच मार्ग को बीआरओ ने वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *