Himachal Tonite

Go Beyond News

नयनादेवी और आनंदपुर साहिब मार्ग पर पड़ीं दरारें

1 min read

हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नयनादेवी जी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाली मुख्य सड़क श्री नयनादेवी बस अड्डा के समीप बड़े मोड़ के पास धंस जाने के कारण सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं हैं। जैसे-जैसे बरसात होती जा रही है वैसे-वैसे सड़क भी धंसती जा रही है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा एकतरफा यातायात बहाल किया गया है।

सड़क के धंस जाने से नीचे की तरफ बने होटल और रिहायशी मकानों को भी इस कारण खतरा बना हुआ है। बता दें कि जिला बिलासपुर के श्री नयनादेवी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से लोक निर्माण विभाग काे अब तक लगभग 3 करोड रुपए का नुक्सान हो चुका है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे पत्थर लगाकर एकतरफा आवाजाही बहाल कर दी है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि लगभग 100 मीटर तक जमीन धंस गई है, जिस कारण सड़क टूट गई है। इसके चलते नीचे की तरफ होटल और रिहायशी मकानों को भी खतरा है बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है और जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस सड़क का मुआयना करने वाले हैं ताकि किसी प्रकार के जान-माल का नुक्सान न हो।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *