Himachal Tonite

Go Beyond News

सोमवार से रेगुलर स्कूल आएंगे आठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र

प्रदेश में डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद अब 11 अक्तूबर यानि सोमवार से 8वीं से 12वीं कक्षा के बच्चे रेगुलर कक्षाओं के लिए स्कूल आएंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

इसमें अभी तक चार कक्षाओं के लिए ही रोटेशन में स्कूल खोले गए थे। 26 सितंबर से स्कूल खोले गए थे, जिसमें व्यवस्था बनाई गई है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 10वीं और 12वीं जबकि अन्य तीन दिन 9वीं और 12वीं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा था लेकिन अब सभी बच्चों के लिए पूरे सप्ताह कक्षाएं लगेगी। काफी समय से शिक्षक और अभिभावक मांग कर रहे थे कि बच्चों के लिए रेगुलर कक्षाएं शुरू की जानी चाहिए।

ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों का काफी नुकसान हो चुका है। खासकर साइंस और मैथ जैसे विषय समझन में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है ऐसे में बच्चों के लिए स्कूल खोल देने चाहिए। ऐसे में अब प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में साफ कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन की ही यह जिम्मेवारी होगी कि कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। नियमों की अवहेलना करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए फिलहान ऑनलाइन स्टडी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *