Himachal Tonite

Go Beyond News

नेहरू युवा केंद्र की भाषण प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 28 तक

1 min read

हमीरपुर, अक्तूबर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाने जा रहा है।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव ने बताया कि हमीरपुर में भी खंड और जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा 28 अक्तूबर तक नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘देशप्रेम और राष्ट्र निर्माण : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ रखा गया है। पहली अप्रैल 2021 को 18 से 29 वर्ष तक की आयु के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि खंड स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को दो हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, द्वितीय दस हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये की राशि के साथ प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता प्रतिभागी को दो लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को एक लाख और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पचास हजार रुपये का ईनाम एवं प्रशंसा पत्र मिलेगा।

प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र कार्यालय के दूरभाष 01972-222271 पर संपर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *