Himachal Tonite

Go Beyond News

राजेश्वर गोयल मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

1 min read

राज्य सरकार ने वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी एवं एमडी हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन राजेश्वर गोयल को विशेष सचिव गृह एवं सतर्कता का जिम्मा सौंपा है। उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त जिम्मा भी रहेगा। इसके अलावा तैनाती का इंतजार कर रही वर्ष 2003 बैच की आईएएस अधिकारी एम. सुधा देवी को सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का दायित्व सौंपा है। एम. सुधा देवी इस पद के अतिरिक्त दायित्व से वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी नजीम को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेगी, साथ ही वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी एवं निदेशक खाद्य आपूर्ति कल्याण चंद को एमडी हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *