Himachal Tonite

Go Beyond News

07 मार्च को योगासन खेल संघ का क्वाटर फाइनल 

1 min read

शिमला, मार्च 05 – हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ की ऑनलाइन योगासन खेल प्रतियोगिता का आरम्भ 07 मार्च रविवार को होगा जिसका उद्घाटन विश्व प्रसिद्ध योग गुरु प्रोफेसर जी डी शर्मा करेंगे प्रोफेसर जी डी शर्मा हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के चेयरमैन हैं और पूर्व में हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं । हिमाचल प्रदेश योग संघ भारत सरकार के युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय योगासन खेल संघ से सम्बद्ध है । 21 मार्च को खेल संघ का फाइनल राउंड होगा व विजयी प्रतिभागियों को 24 मार्च से 26 मार्च तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा ।

यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी और प्रतियोगिता से सम्बंधित सभी त्यारियां पूरी कर ली गयी हैं यह जानकारी हिमाचल प्रदेश खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने दी हैं ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *