Himachal Tonite

Go Beyond News

5.26 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

ऊना, 13 अप्रैल : सदर थाना के तहत बसोली में पुलिस ने एक व्यक्ति जिसकी पहचान आकाश निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम बसोली में यातायात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया, और भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 5.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आकाश के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *