Himachal Tonite

Go Beyond News

सौ फीसदी यात्रियों के साथ बसें चलाने पर सरकार को भेजा प्रस्ताव

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने और निगम के लगातार घाटे में जाने पर हिमाचल प्रदेश सरकार अब सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन द्वारा इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं। प्रदेश में करीब 2100 रूटों पर बसें चल रही हैं। करीब एक हजार रूटों में बसें नहीं चलाई जा रही हैं। हिमाचल के अलावा परिवहन निगम के बाहरी राज्यों के सभी रूट फायदे वाले हैं। परिवहन निगम की ओर से करीब 400 बाहरी राज्यों के रूटों पर बसें दौड़ाई जा रही हैं। इनमें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते कमाई कम हो रही है। परिपवहन निगम का कोष खाली है और कर्मचारियों को देने तक के पसे नहीं हैं।

परिवहन निगम के बेड़े में 34 सौ के करीब बसें हैं। परिवहन निगम की मानें तो करीब एक महीने से बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलाई गई हैं। इससे निगम को करीब एक करोड़ तक कमाई हो रही है। सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ बसें चलने से निगम को प्रतिदिन ढाई करोड़ की कमाई होती थी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि परिवहन निगम ने यह मामला उठाया है। इस पर विचार चल रहा है। जरूरत पड़ने पर इस मामले पर कैबिनेट में भी चर्चा की जा सकती है। परिवहन निगम घाटे के चलते सरकार से किसी बड़े फैसले कि उम्मीद लगा रही हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *