Himachal Tonite

Go Beyond News

नगर परिषद/नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की शपथ  ग्रहण के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

कुल्लू 4 फरवरी – हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 88, 89, 90 तथा 91 के अंतर्गत प्रदत्त    शक्तियों को प्रयोग करते हुए उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने जिला कुल्लू की नगर परिषदों/नगर पंचायतों के नव-निर्वाचित सदस्यों को नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा  27 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की शपथ ग्रहण के लिए पीठासीन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार  एस.के. पराशर , अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू  को नगर परिषद कुल्लू  तथा नगर पंचायत भुंतर के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार नगर परिषद मनाली के लिए एसपी जसवाल कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी (ना.) मनाली तथा नगर पंचायत बंजार के लिए हेम चंद वर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) बंजार को पीठासीन अध्ेिाकारी नियुक्त किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *