Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रीतिका ऑटो  इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी में  भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 22 सितम्बर – मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रिज़ यूनिट-2 बाथड़ी द्वारा 30 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कम्पनी परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी व वीएमसी के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और आईटीआई के साथ-साथ चार से पांच साल का अनुभव निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *