Himachal Tonite

Go Beyond News

18 तथा 19 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

1 min read

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण एवं गुरूद्वारा फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय  6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगांे से सहयोग की अपील की है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *