Himachal Tonite

Go Beyond News

02 तथा 03 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 तथा 03 मई, 2021 को चम्बाघाट से शिमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर. विदुर ने दी।
आर. विदुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 02 मई, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सलोगड़ा, बस्ती रोड, रेलवे स्टेशन, कथोग तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 03 मई, 2021 को पड़ग क्षेत्र, पंजाब नेशल बैंक, मैसर्ज विन्सम होटल तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से दिन में 2.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *