Himachal Tonite

Go Beyond News

बाइक सवार को रोक पुलिस ने जड़ा थप्पड़

हमीरपुर

हमीरपुर में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें दो पुलिस वाले बाइक सवार को रोककर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। यह वीडियो हमीरपुर के बड़सर के पास शनिदेव मंदिर के पास का बताया जा रहा है। पूछताछ करने के दौरान खाकी वर्दी में एक कर्मचारी स्कूटी सवार को लात थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। इन पीड़ित युवकों की शिनाख्त हो पाई है ना ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज की गई है।

खाकी वर्दी में जबान युवक को पीट रहा है उसे पुलिस के ऊपर सवाल उठने लाजमी है। वही लोगों का कहना है कि अगर कोई गलती की है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि वीडियो मामले की जांच करवाई जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *