Himachal Tonite

Go Beyond News

अनुबन्ध आधार पर वन रक्षकों के कुल 30 पदों के लिए शारीरिक दक्षता अब 25 सितम्बर से

बिलासपुर, सितम्बर:- मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वन विभाग के बिलासपुर वन वृत के अंतर्गत अनुबन्ध आधार पर वन रक्षकों के कुल 30 (अचयन व गैर अचयन) पदों की सीधी भर्ती जो 21 सितम्बर से शुरू होने वाली थी वो खराब मौसम के कारण अब 25 सितम्बर से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि पत्र संख्या 1100001 से 1101100 की शारीरिक दक्षता 25 सितम्बर, पत्र संख्या 1101101 से 1102300 की शारीरिक दक्षता 26 सितम्बर, पत्र संख्या 1102301 से 1103500 की शारीरिक दक्षता 27 सितम्बर, पत्र संख्या 1103501 से 1104700 की शारीरिक दक्षता 28 सितम्बर, पत्र संख्या 1104701 से 1105900 की शारीरिक दक्षता 29 सितम्बर, पत्र संख्या 1105901 से 1107100 की शारीरिक दक्षता 30 सितम्बर, पत्र संख्या 1107101 से 1108300 तथा पत्र संख्या 1112533 से 1112584 की शारीरिक दक्षता 1 अक्तूबर, पत्र संख्या 1108301 से 1109500 की शारीरिक दक्षता 2 अक्तूबर, पत्र संख्या 1109501 से 1110700 की शारीरिक दक्षता 3 अक्तूबर, पत्र संख्या 1110701 से 1111900 की शारीरिक दक्षता 4 अक्तूबर तथा पत्र संख्या 1111901 से 1112532 की शारीरिक दक्षता 5 अक्तूबर को कहलूर स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स लुहणू में होगी।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वन वृत के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01978-222372, सहायक अरण्यपाल प्रदीप कुमार के मोबाइल नम्बर 8219785076 व वरिष्ठ सहायक के मोबाइल नम्बर 9418300089 पर सम्पर्क कर सकते है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *