Himachal Tonite

Go Beyond News

व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

पुलिस थाना शाहपुर के सिहोलपुरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में व्यक्ति की पहचान ओंकार चंद निवासी, पंचायत हाड़ा वार्ड नंबर छह के रूप में हो गई है। इसके पूर्व वहने ने एक वीडियो बनाया है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो में उसने अपनी आत्महत्या की वजह बताई है।

वीडियो में बताया जा रहा है कि ओंकार चंद ने सिहोलपुरी में ससुराल में जहरीला पदार्थ खाया था और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह सीधे सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे, जहां से उसकी तबीयत बेहद गंभीर हो गई। डॉक्टरों की सलाह पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। मृत्यु से पहले उसने वीडियो में बताया कि उसे सास, साली और तांत्रिक से परेशानी हो रही थी और उन्होंने उसे धमकाया भी था। उसने अपने बच्चों के भविष्य के बारे में भी चिंता की और अंत में आत्महत्या का निर्णय लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *