Himachal Tonite

Go Beyond News

लोग अब नवरात्रों में कर पाएंगे भंडारे-जगराते

1 min read

मंडी, अक्तूबर –  मंडी जिला में नवरात्रों के दौरान लोग अब एसडीएम से अनुमति लेकर भंडारों-जगरातों जैसे आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसडीएम के पास लिखित आवेदन करना होगा। ऐसे आयोजनों में लोगों की उपस्थिति स्थान की क्षमता से 50 फीसदी तक सीमित रहेगी। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि सभी एसडीएम को अपने यहां कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों को लेकर अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है।

एसडीएम ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल से जुड़े सभी नियमों की पालना को लेकर संतुष्ट होने पर अनुमति दे सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *