Himachal Tonite

Go Beyond News

ब्रिटेन से जिला में आए व्यक्तियों से स्वेच्छा कोविड परीक्षण करवाने का आग्रह

1 min read

सोलन, दिसंबर 26 –उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत हाल ही में ब्रिटेन से वापस लौटे सभी व्यक्तियांे से आग्रह किया है कि वे स्वेच्छा से कोविड-19 परीक्षण करवाएं।

केसी चमन ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कोविड-19 परीक्षण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में ब्रिटेन से 06 व्यक्ति आए हैं।
उन्होंने इन सभी व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 महामारी के लिए शीघ्र अपना परीक्षण करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से परीक्षण न करवाने की स्थिति में इन सभी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग इन व्यक्तियों की पहचान करने तथा कोविड महामारी से बचाव के लिए उचित पग उठा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *