Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल : टंडन 

1 min read

कांग्रेस में बड़े परिवारों का बोलबाला 

शिमला, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल है ,पर कांग्रेसी एवं अन्य राजनीतिक दलों में छोटे छोटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का मौका नहीं मिलता केवल बड़े परिवारों का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित है राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार आधारित।

आज अगर हम अपनी नजर देश और प्रदेश में दौड़ाए तो देश में केवल कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का बोलबाला है, अगर कांग्रेस पार्टी में कोई भी निर्णय लेना होता है तो गांधी परिवार से पूछे बिना नहीं लिया जा सकता, हिमाचल प्रदेश में भी एक परिवारवाद का उदाहरण कांग्रेस पार्टी में निकल कर आया है जहां विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी के विधायक शिमला ग्रामीण से है और अब उनकी माताजी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेश की प्रत्याशी है, फतेहपुर एवं जुब्बल कोटखाई में भी एक ही परिवार का दबदबा दिखाई दे रहा है। देखा जाए तो एक ही परिवार से 2 टिकटें क्या कांग्रेस पार्टी में कोई कार्यकर्ता नहीं है क्या ? भाजपा में एक छोटे से परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और हिमाचल प्रदेश में भी एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा कांग्रेस में बिल्कुल भी संभव नहीं है

कांग्रेस पार्टी में हमेशा राजघराने या बड़े परिवारों का दबदबा रहा है जिसके कारण छोटे छोटे कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता ही रह जाते हैं एक पार्टी का नेतृत्व करने में अहम भूमिका नहीं निभ पाते।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *