Himachal Tonite

Go Beyond News

विकास खण्ड कुनिहार के विभिन्न वार्डों के मतदान केन्द्रों में आंशिक परिवर्तन  

सोलन, जनवरी 13 –  जिला के विकास खण्ड कुनिहार की 07 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों के मतदान केन्द्र्रों में आंशिक संशोधन किया गया है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।

उन्होंने कहा कि कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भूमति के वार्ड नम्बर 4-भूमति तथा वार्ड नम्बर 6-सोयली के लिए अब मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमति में होगा। ग्राम पचंायत हाटकोट के वार्ड नम्बर 6- हाटकोट-6 तथा वार्ड नम्बर 7-हाटकोट-7 के लिए मतदान राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुनिहार में होगा। ग्राम पंचायत पलोग के वार्ड नम्बर 3- मानण, वार्ड नम्बर 4-मांझू-1 तथा वार्ड नम्बर 5-मांझू-2 के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला मांझू में होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत सांई के वार्ड नम्बर 1- सांई-1 के लिए मतदान आंगनवाड़ी केन्द्र सांई में होगा। ग्राम पंचायत संघोई के वार्ड नम्बर 1-पकोटी, वार्ड नम्बर 2-बांजण तथा वार्ड नम्बर 3-संघोई के लिए मतदान राजकीय माध्यमिक पाठशाला पकौटी में होगा। ग्राम पंचायत कोटलू के वार्ड नम्बर 2-समाणा-2 के लिए मतदान सामुदायिक भवन (जंजघर) समाणा में होगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत समोग के वार्ड नम्बर 3-नेरी दयावड़ा के लिए मतदान आ्रगनवाड़ी केन्द्र नेरी प्लाटा में होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *