Himachal Tonite

Go Beyond News

प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक व हमारे प्रेरणास्रोत थे पं० दीनदयाल उपाध्याय:  नवीन शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलकर जनकल्याण में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता:  नवीन शर्मा
कौशल विकास निगम के पूर्व चेयरमैन नवीन शर्मा व कार्यकर्ताओं द्वारा हमीरपुर विधानसभा के बूथ नंबर 8 प्लासन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की  जयंती मनाई गयी।
नवीन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी व हम सब के प्रेरणास्रोत थे। देश को दिशाहीनता की स्थिति से निकालने एवं उसका मार्ग दर्शन हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन की कल्पना की। वह अंत्योदय विचार दर्शन के प्रणेता थे जिसका उद्देश्य था समाज मे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय। नवीन शर्मा ने कहा कि दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान व समाज के उत्थान के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देशभक्त संगठन की नींव रखी।आज उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर भाजपा कार्यकर्ता जन कल्याण में जुटे हैं। नवीन शर्मा व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *