Himachal Tonite

Go Beyond News

पंचायत सचिव ने किया 5 लाख का गोलमाल

1 min read

ऊना जनपद में बटकलां के पंचायत सचिव रणजीत सिंह ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गोलमाल कर दिया है। फर्जी आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपए की राशि परिवार के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दी। स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2020 के घोटाले की विस्तृत जांच में गोलमाल की तस्दीक की है। लोक सेवक द्वारा जालसाजी से पद का दुरुपयोग किया गया। विजिलेंस ने सचिव के खिलाफ सरकारी धन का गबन करने पर आईपीसी की धारा-409, 467, 471 व पीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आपराधिक मामला दर्ज किया है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *