Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर पंचायत समिति देहरा व ग्राम पंचायत घोडपीठ को मिला पुरस्कार

धर्मशाला, 24 अप्रैल: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल, 2021 के अवसर पर पंचायत समिति देहरा को वर्ष 2019-20 के लिये राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत घोडपीठ (भदरैणा) को वर्ष 2019-20 के लिये राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार ‘‘नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार व ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया। वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से आयोजित समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंचायत समिति देहरा और ग्राम पंचायत घोडपीठ (भदरैणा) के खाता में पुरस्कार की राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा अध्यक्षा पंचायत समिति देहरा अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सचिव ओंकार सिंह तथा प्रधान मंजू देवी व पंचायत सचिव अमित जसरोटिया को  स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *