Himachal Tonite

Go Beyond News

मनकोटिया समर्थकों का केवल पठानिया को मिला साथ, नाराज कांग्रेस नेता भी एक मंच पर हुए एकजुट

1 min read

बोले, मंत्री ने अपने लिए होटल बनाने और जमीन खरीदने के सिवा कुछ नहीं किया

शुक्रवार को शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने हजारों समर्थकों के साथ भरा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान केवल सिंह पठानिया को मनकोटिया समर्थक राजेंद्र पटियाल, ओंकार सिंह राणा और बलवीर चौधरी का भी साथ मिला। इससे कांग्रेस पार्टी को शाहपुर में और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान कई समय से नाराज चल रहे शाहपुर से कांग्रेस नेताओं ने भी खुले मन से केवल पठानिया को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने नामांकन भरने के बाद हजारों की सँख्या में जनसभा की।जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया मिला बरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार राणा, रजिंदर वालिया, विजय गुलेरिया पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर, पूर्व जिला परिषद हरिकृष्ण, नवनीत शर्मा रिंकू, पूर्व उपप्रधान सुधेड़, मुख्तयार सिंह पम्मू उप प्रधान, शमशेर सिंह मनु युथ अध्यक्ष जिम्मी भतेच्छ्, सुदेश कुमार का साथ मिला।
पठानिया ने कहा कि इस बार बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जनता जातपात को वोट नही बल्कि शाहपुर हल्के की जनता विकास के नाम पर वोट देगी। उन्होंने कहा कि मंत्री सर बीन चौधरी ने सिर्फ अपना विकास किया है। खुद के लिए जमीन खरीदने और होटल बनाने के अतिरिक्त उन्होंने कुछ नहीं किया है। चुनावी साल में उन्होंने केवल शिलान्यास के पत्थर लगाए है, ताकि जनता को मूर्ख बनाया जा सके। उन्होंने मंत्री से प्रश्न पूछते हुए कहा कि मंत्री बताए कि उन्होंने 15 साल में शाहपुर के कितने युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही सबसे पहले शाहपुर में उद्योग बनाया जायेगा। इसके साथ ही शाहपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ धारकंडी और चंगर क्षेत्र में 100 बेड वाला अस्पताल बनाया जायेगा। इसके साथ ही धारकंडी को जोड़ने के लिए रोपवे और सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *