3.75 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी
1 min readसिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के व्यक्ति से लाखों की ठगी करने वाले नाइजीरियन मूल के प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान नाइजीरिया निवासी किंग स्टोन जाॅन और उसकी गर्लफ्रेंड असम निवासी अन्सुया के तौर पर हुई है। दोनों दिल्ली में बैठ खुद को लंदन का मूल निवासी और वर्तमान में जर्मनी में कार्यरत होने का बता ठगी का काम करते थे।
बता दें कि दरअसल, जमटा निवासी बलिंद्र सिंह को फेसबुक पर एक विदेशी महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। दोस्ती आग्रह स्वीकार करने के बाद दोनों की अच्छी खासी बातचीत होने लगी।
मैसेंजर की बातचीत व्हाट्सएप तक भी पहुंच गई। अच्छा खासा समय देकर उक्त महिला ने बलिंद्र का विश्वास जीत लिया। फिर लंदन से सामान मंगवाने की बात चली। महिला ने कहा आप पैसे भेज दो मैं खरीद कर कुरियर कर दूंगी।
बलिंद्र ने 3.75 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया और पैसा प्राप्त होते ही उसने बलिंद्र को ब्लॉक कर दिया।
ठगी का शिकार होने का पता चलते ही मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। धारा-420 व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू हुई और 23वें दिन आज सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

