Himachal Tonite

Go Beyond News

सेरी रोड पर जीप के खाई में गिरने से महिला की मौत

बंजार : कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले सेरी सड़क मार्ग पर एक जीप के खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप (एचपी 66ए-1432) में 2 लोग सवार थे जोकि पति-पत्नी थे। दोनों किसी कार्यक्रम से अपने घर सेरी वापस जा रहे थे। इसी दौरान सेरी रोड पर अचानक गाड़ी सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। महिला की पहचान पिंकी देवी (30) पत्नी डोला राम गांव सेरी पंचायत तांदी तहसील बंजार के रूप में हुई है।

डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *