Himachal Tonite

Go Beyond News

सुन्नी में कार हादसे में एक की मौत

शिमला मार्च – राजधानी शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बीती रात हुई इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।

हादसा जीरो पॉइंट करीयाली के पास हुआ। कार के गिरने की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। कार चालक आकाश वर्मा घटनास्थल पर मृत मिला, जबकि कार में सफर कर रहे दूसरे व्यक्ति को गम्भीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। सुन्नी पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *