Himachal Tonite

Go Beyond News

कुमारहट्टी में ट्रक व बाइक की टक्कर एक युवक की मौत

कुमारहट्टी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में अप्लाइड फॉर (A/F) बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना कुमारहट्टी फ्लाईओवर के नीचे की है। कालका की तरफ से एक ट्रक शिमला की तरफ जा रहा था और कुमारहट्टी की तरफ से बाइक नीचे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होगी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा है। बाइक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्राथमिकता दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है

 

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *