Himachal Tonite

Go Beyond News

किन्नौर में नदी में कार गिरने से एक की मौत

रिकॉन्गपिओ – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावा वैली सम्पर्क मार्ग पर एक सड़क हादसे में पिता की मौत होने की खबर है, तो वही दूसरी ओर बेटी लापता है जो की नदी में बह गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, किन्नौर पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार सम्पर्क मार्ग से करीब चार सौ मीटर नीचे भावा नदी में जा गिरी जिसके कारण हादसे में पिता का की मौत हो गए और गाड़ी के साथ-साथ शख्स के सिर और दूसरे हिस्से के भी चिथड़ उड़ गए हैं।

किन्नौर पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। बेई झरने के साथ सड़क से करीब 300-400 मीटर नीचे भावा नदी में कार गिरी है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो पाया कि गाड़ी का मालिक श्याम सिंह पुत्र बालक राम गांव शगो डाकघर कटगाव, निचार से है. उनका शव नदी किनारे से बरामद हुआ है। गांव के लोगों से पूछताछ में पता ला है कि श्याम की छोटी बेटी कामिनी भी उनके साथ थी, जिसका अभी कोई पता नहीं चला है। किन्नौर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *