Himachal Tonite

Go Beyond News

14 फरवरी को मंडी जिला के 75,941 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियारोधी दवा

1 min read

मंडी, 9 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी को 75,941 नौनिहालों को पोलियो प्रतिरक्षण दवा पिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे मंगलवार को इस संबंध में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को जिला में विभिन्न स्थानों पर बूथ स्थापित कर 5 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिले में 1104 बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 4,384 कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी । मंडी जिला के प्रमुख बस अड्डों में भी मोबाईल बूथ स्थापित किए जाएंगे, ताकि यात्रा कर रहे लोगों के बच्चों को भी पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके ।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 5 साल तक के बच्चों को पोलिया की खुराक अवश्य पिलाएं । उन्होंने इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों से भी आपसी तालमेल से अभियान को सफल बनाने की अपील की ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *