Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ 28 जनवरी को

सोलन, जनवरी 24 – जिला परिषद सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों की बैठक 28 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
चमन ने कहा कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 86 की अनुपालना में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 की धारा 90 के तहत जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *