Himachal Tonite

Go Beyond News

भोरंज में प्रधानों-उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों को दिलाई शपथ

1 min read

हमीरपुर 28 जनवरी – विकास खंड भोरंज की कुल 39 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों और पंचायत समिति के कुल 21 वार्डों के सदस्यों को वीरवार को शपथ दिलाई गई। भोरंज के मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोहों में एसडीएम राकेश शर्मा ने पहले नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ दिलाई। इसके बाद पंचायत समिति के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोहों में खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *