Himachal Tonite

Go Beyond News

एनपीएस बोलेंगी पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधानसभा पर हल्ला

1 min read

शिमला, 16 फरवरी

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन अब पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आक्रामक रूख अपनाने जा रहा है। एसोसिएशन ने 3 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का एलान कर दिया। इस दौरान प्रदेश भर से एक लाख कर्मचारी विधानसभा के बाहर पहुंचेंगे ओर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।

इसके अलावा 23 फरवरी को मंडी से पैदल यात्रा आरंभ होगी। इसको लेकर बुधवार को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी शिमला में आयोजित की गई, जिसमें आगमी रणनीति तैयार की गई। जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे है। तपोवन में भी कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया था, जिस पर सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही थी। कमेटी तो बना दी गई, लेकिन आगे इसमें कुछ नहीं हुआ है ओर 30 फीसदी कमेटी में एमपीएस के कर्मियों को लेने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक कोई शामिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को सीएम के गृह जिला से पैदल यात्रा शुरू की जाएगी और 3 मार्च को लाखों कर्मी विधानसभा बजट सत्र का घेराव किया जाएगा और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। यदि फिर भी सरकार नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सारे काम बंद रखे जाएंगे। सरकारी विभागों में तालेबंदी भी की जाएगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *