Himachal Tonite

Go Beyond News

राशन के डिपुओं में पैकेट में मिलेगी चीनी : राजेंद्र गर्ग

1 min read

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं के माध्यम से लोगों को मिलने वाले सस्ते राशन वितरण के लिए अब उपभोक्ताओं की आंखों को स्कैनिंग की जाएगी। इसके लिए टैंडर किए जा रहे हैं तथा नवम्बर माह से इस योजना को प्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकारों से अनऔपचारिक बातचीत में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नवम्बर माह से प्रदेश के 5037 डिपुओं के माध्यम से 73 लाख उपभोक्ताओं को सस्ते राशन का वितरण नई व्यवस्था के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपुओं में पारदर्शिता लाने के मकसद से नई व्यवस्थाएं तय की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि डिपुओं के माध्यम से वितरित की जाने वाली चीनी अब उपभोक्ताओं को बंद पैकेट में दी जाएगी। इससे जहां चीनी खराब होने से बचेगी और नापतोल की आवश्यकता भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर भी इसका कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *