Himachal Tonite

Go Beyond News

प्री-नर्सरी और नर्सरी विद्यार्थी के लिए स्कूल अभी दूर

1 min read

शिमला

 

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस साल भी प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों की कक्षाएं नहीं लगेंगी और न ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को बुलाया जाएगा। कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि स्कूलों में प्राइमरी कक्षाएं जारी रखी जाएंगी। बताया जा रहा है कि महिला बाल विकास की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों को बुलाने के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन सरकार ने अभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को बुलाने से साफ इंकार कर दिया है।

प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चों की इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। दूसरी तरफ अभिभावक भी छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। स्कूलों में छोटे बच्चों द्वारा सोशल डिस्टैंसिंग रखना आसान नहीं होगा। इस कारण सरकार अभी 3 से 5 साल तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुला रही है। गौर हो कि सरकारी स्कूलों में इस समय 30 हजार से अधिक बच्चे नर्सरी में इनरोल हैं।

बीते 2 साल से नर्सरी के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है लेकिन इसमें शिक्षकों व बच्चों को खासी दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावकों की मौजूदगी में शिक्षक इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। विभाग को मिली फीडबैक के मुताबिक कोरोना काल में उक्त बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *