Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में पढ़ने वाले कई अफगानी विद्यार्थियों से नहीं हो पा रहा संपर्क

1 min read

अफगानिस्तान के मौजूदा हालत से हिमाचल में पढ़ाई कर रहे अफगानी विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। एपीजी शिमला विवि में पढ़ाई कर रहे कुल 19 में से 11 विद्यार्थी कोरोना काल में ही अपने देश लौट गए थे। आठ विद्यार्थी अभी यहीं हैं। इन आठ में से केवल एक ही विद्यार्थी से विवि का संपर्क हो पाया है। सात से फिलहाल संपर्क नहीं हो रहा। हालांकि, विवि का मानना है कि ये सभी विद्यार्थी यहीं हैं और सुरक्षित हैं। इधर, अफगानिस्तान जा चुके विद्यार्थी यूनिवर्सिटी खुलने का इंतजार कर रहे थे। विवि खुलने के बाद ही उन्हें शिमला आना था।

इसी बीच अफगानिस्तान में संकट पैदा हो गया। अब ये कब तक  भारत लौट पाएंगे, इस पर संशय है। शेष विद्यार्थियों में से एक से ही यूनिवर्सिटी प्रशासन का संपर्क हो पाया, जो शिमला में रह रहा है। दूसरे विद्यार्थियों के मोबाइल बंद चल रहे हैं। एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रमेश चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलने पर कर्फ्यू से पहले विशेष तौर पर संचालित की गई हवाई सेवाओं में 11 विद्यार्थी अफगानिस्तान लौट गए थे।

उन्होंने कहा कि वीरवार से यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। इन ग्यारह में कितने ग्रुप को ज्वाइन कर पाएंगे, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यदि वे सुरक्षित और नेटवर्क वाले स्थान पर होंगे, तो ही वे अपनी कक्षाएं लगा पाएंगे। यहां रह रहे यूनिवर्सिटी के शेष अफगानी विद्यार्थियों ने घबराहट और चिंता के कारण अपने मोबाइल बंद किए हों, ऐसी संभावना है। ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने पर ही मालूम हो सकेगा कि वे इन दिनों कहां रह रहे हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *