Himachal Tonite

Go Beyond News

आईपीएल मिनी ऑक्शन में हिमाचल के नौ खिलाड़ी शामिल

1 min read

शिमला, दिसंबर 23 : आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन जो की में केरल के कोच्चि में आज होने वाला है उसमे हिमाचल के नौ खिलाड़ी भी शामिल है। आईपीएल की नीलामी में पहली बार हिमाचल के इतने खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। बता दें कि ऑक्शन में देश और विदेश के कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। इनमें पिछले सीजन में पंजाब किंग्स से खेलने वाले वैभव अरोड़ा के अलावा मयंक डागर, आकाश वशिष्ठ, एकांत सेन, सुमित वर्मा, प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस, पंकज जयस्वाल और कंवर अभिनव शामिल हैं।

घरेलू क्रिकेट में इन सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। पिछले दिनों खेली गई सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने सबको प्रभावित किया है और हिमाचल की टीम फाइनल तक भी पहुंची थी, जहां टीम को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा। इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 20 लाख रुपये है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हिमाचल के कई खिलाड़ियों की लॉटरी लग सकती है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *