Himachal Tonite

Go Beyond News

नेरचौक अस्पताल में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं बहाल

1 min read

मंडी, 17 फरवरी – कोरोना काल में कोविड समर्पित अस्पताल के तौर पर अधिसूचितश्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक में अब फिर से सामान्यस्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी । प्रदेश सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। यहजानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने दी।बता दें, प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या मेंलगातार गिरावट देखने को मिली है।

अब परिस्थितियां काफी हद तक नियंत्रण में हैं।इसी केे चलते प्रदेश सरकार ने नेरचौक अस्पताल में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करनेका फैसला लिया है। नेरचौक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जीवानंद चौहान बताया कि अस्पताल को अगले दो दिन में पूरी तरह सैनिटाइज कियाजाएगा। सोमवार से सारी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सुचारू हो जाएंगी। उन्होंने अस्पतालमें आने वाले लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यासप्रबंधन बोर्ड, सुन्दरनगर के अस्पताल को अब कोविड अस्पताल का दर्जा दिया गया हैतथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एंव अस्पताल नेरचौक में कोविडउपचार के लिए आउटसोर्स आधार पर रखे गए पूरे स्टाफ की सेवाएं जनहित में अब 31मार्च, 2021 तक भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, सुन्दरनगर के अस्पताल में जारी रहंेगी।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *