Himachal Tonite

Go Beyond News

नेहरू युवा केन्द्र नाहन ने जंगला भूड़ में मनाया आज़ादी का अमृत महोस्त्सव

1 min read
नाहन 15 अगस्त – नेहरू युवा केन्द्र नाहन ने आज गांव जंगला भूड़ में स्वतंत्रता दिवस के सन्दर्भ में आज़ादी के अमृत महोस्त्सव का आयोजन किया, जिसमें जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।
जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा एवं पुर्व स्वतन्त्रता सैनानी होशियार सिंह ठाकुर, अध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मिल कर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस के लिये शपथ गृहण की।
जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा जी ने अपने सुन्दर शब्दों के साथ आज़ादी के अमृत मोहत्सव के बारे में सभी उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया एवं युवाओं को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए फिट इंडिया फ्रीडम 2.0 मूवमेंट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कई भूतपूर्व सैनिक और कई कार्यरत सैनिक उपस्थित  रहे जिनमें होशियार सिंह, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, गुलशन ठाकुर और जोधराम शर्मा शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाये गये, जिनके विजेता उमेश, कृतिका, दीपिका, जय, दिप्ती रहे।
वालीबाल के विजेता शिवा नव युवा मंडल रहे , द्वितीय विजेता राधे नव  युवक मंडल रहे जिनको सम्मानित भी किया गया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *