Himachal Tonite

Go Beyond News

अफगानिस्तान से सुरक्षित घर पहुंचे नवीन

1 min read

अफगानिस्तान से सुरक्षित निकलने के बाद कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए आखिरकार सोमवार करीब 12.55 बजे नवीन सरकाघाट पहुंच गया। उसके आने का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उसकी दोनों बहनों ने उसकी आते ही आरती उतारी और उसे गले से लगा लिया।

उधर, सरकाघाट का दूसरा बेटा राहुल सोमवार को लंदन से कतर के लिए रवाना हो गया है, वहां  से मंगलवार को वह दिल्ली पहुंचेगा। उसकी मंगलवार शाम तक घर पहुंचने की सम्भावना है। दोनों के परिजन अपने बेटों के सुरक्षित आने की खुशी में फूले नहीं समा रहे। राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने कहा कि राहुल दुबई से लंदन और वहां से कतर और कतर से दिल्ली के रवाना हो गया है और मंगलवार को सुबह दिल्ली पहुंचेगा और शाम तक राहुल की घर पहुंचने की सम्भावना है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *