Himachal Tonite

Go Beyond News

नौणी विवि अध्यापक संघ ने निकाली रैली, 7वां वेतन आयोग लागू करने की मांग

1 min read
डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के अध्यापक संघ (यूएच ए फ़ टी ए) के सभी सदस्यों ने एक सभा का आयोजन कर सातवें यूजीसी वेतनमान को लागू करने से संबन्धित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के पदाधिकारी समेत सभी वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सभा में प्रदेश सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग की यूजीसी सिफ़ारिशों को लागू न करने पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार बिना किसी विलंब के इन सिफ़ारिशों को लागू करें अन्यथा अध्यापक वर्ग पूर्ण हलताल पर बैठेगा।
अध्यापक संघ के वाइस प्रेसिडेंट डॉ रमेश भारद्वाज ने सदन को अवगत करवाया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान पहले से ही लागू कर दिया गया है जबकि विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के शिक्षक ही अछूते रह गए हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक सातवाँ वेतन आयोग पहले से ही लागू हो चुका है।
इस संदर्भ में सरकार के रवैये में रोष प्रकट करते हुए सदस्यों द्वारा वानिकी महाविद्यालय से लेकर प्रशासनिक भवन तक एक शांतिपूर्वक मार्च भी निकाला गया। अध्यापक संघ की कार्यकारिणी ने सरकार से पुनः अनुरोध किया है कि वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को जल्द से जल्द लागू कर दिया जाए।  विश्वविद्यालय के नेरी महाविद्यालय और थुनाग महाविद्यालय सहित सभी अनुसंधान केन्द्रों के सभी अध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी अपने अपने स्टेशन पर मार्च निकाली।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *