Himachal Tonite

Go Beyond News

नादौन में राकेश पठानिया करेंगे आल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का शुभारंभ

हमीरपुर अक्तूबर –  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, द इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नादौन में पहली बार 4 से 8 अक्तूबर तक आल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। वन, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया सोमवार को सुबह 11 बजे नादौन के निकट ब्यास नदी के किनारे इस सीरीज का उदघाटन करेंगे।
उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि पहली बार आयोजित की जा रही आल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीरीज में देश भर की महिला और पुरुषों की टीमें भाग लेंगी।
उपायुक्त ने बताया कि  मैराथन सीरीज के दौरान नादौन पत्तन से देहरा तक लगभग 10 किलोमीटर के रूट पर राफ्टिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नादौन को इस तरह की प्रतिष्ठित एवं अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है। इस प्र्रतियोगिता के माध्यम से नादौन में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *