Himachal Tonite

Go Beyond News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने शुरू की ऑनलाइन मोबाइल ऐप – विक्रांत कौंडल

1 min read

बिलासपुर 5 जनवरी – राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, शिमला, हि.प्र. के दिशा निर्देशानुसार विकास खंड घुमारवीं में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (सीनियर सिविल जज) बिलासपुर विक्रांत कांैडल ने की।
उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने लोगों की सुविधा के लिए आॅनलाईन मोबाइल ऐप शुरू की है जिसके द्वारा पात्र व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता व अन्य सेवाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है। इस दौरान मुफ्त कानूनी सहायता कैसे व कहां से प्राप्त कर सकते है की भी जानकारी दी गई।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नम्बर 01978-221452 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *