Himachal Tonite

Go Beyond News

डिपुओं में सरसों का तेल दाले हुई सस्ती

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं मेें और सस्ता सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टैंडर की फाइनांशियल बिड खोल दी है। इसमें एक कंपनी ने सबसे कम 160 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल देने की हामी भरी है। सबसिडी के साथ उपभोक्ताओं को यह खाद्य तेल 140 से 145 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।

वर्तमान में उपभोक्ताओं को डिपो में 158 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से तेल दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने दालों में पहले ही 15 से 20 रुपए तक के रेट कम कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशन कार्ड परिवारों को सबसिडी पर राशन मिलता है। बीते महीनों मार्कीट में तेल और दालों के दामों में उछाल से डिपो में भी राशन महंगा हो गया था। दिसम्बर में ही उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *