Himachal Tonite

Go Beyond News

मां बेटे ने निगला जहर

1 min read

बैजनाथ थाना के अंतर्गत गांव झिकली नोरी की 35 साल की विवाहिता ने बच्चे संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे परपरिजन दोनों को अस्पताल ले आए, जहां महिला की मौत हो गई। बच्चे की हालत गंभीर होने से पर टांडा लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतका के ससूर भीखम पुत्र देवी राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी बहू शिवरजनी पत्नी भाग सिंह ने खुद भी जहर खा लिया और अपने नौ साल के बच्चे आशु को भी दे दिया। जिस कारण बहू की मौत हो गई, लेकिन पोते का टांडा में इलाज चल रहा है। भीखम ने बताया कि उनका बेटा भाग सिंह बाहर नौकरी करता है और घर में विक्रम उसकी पत्नी व बहू ही थे। उनके बेटे भाग सिंह की यह तीसरी व बहू शिवरजनी की दूसरी शादी थी।

भीखम को अपनी बहू के मायके का भी पता नहीं है, क्योंकि उनके बेटे ने वर्ष 2013 में चामुंडा मंदिर में शादी की थी। स्थानीय पुलिस द्वारा मतृका के मायके की छानबीन की जा रही है। छानबीन के दौरान शिवरजनी के मायके का पता बनखंडी तहसील देहरा व उसके पिता का नाम नंदलाल पता चला। जब बनखंडी के प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में इस नाम का कोई भी आदमी नहीं है। मामले की छानबीन कर रहे एसआई लीलाधर ने बताया कि बैजनाथ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा टांडा में उपचाराधीन है उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस जान पाएगी कि उसे किसने जहर खिलाया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *