Himachal Tonite

Go Beyond News

मंडी ज़िला में 16 हज़ार से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात

मंडी, 13 मई-मंडी ज़िला में अब तक 16 हज़ार से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि
पूरे कोरोना काल में ज़िला में अब तक कुल 20 हज़ार 558 मामले आए हैं,जिनमें से 16 हज़ार 101 लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ हुए हैं । ज़िला में अभी 4213 एक्टिव मामले हैं। इनमें से भी 4 हज़ार से ज्यादा लोग होम आइसोलेशन में रह कर इलाज करवा रहे हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के निर्देशों के अनुरूप मंडी ज़िला में  कोविड अस्पतालों के साथ साथ होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को  स्वास्थ्य सुविधा और देखभाल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाई गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *