Himachal Tonite

Go Beyond News

ऊना: 12 साल के बेटे के साथ किया कुकर्म

1 min read

ऊना:  जिला के उपमंडल अंब में एक प्रवासी व्यक्ति ने अपने 12 साल के बेटे के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दे डाला है। आरोपी के 19 साल के बड़े बेटे ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे का मेडिकल करवाकर आरोपी बाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में आरोपी के बड़े बेटे ने बताया कि मेरे पिता पिछले करीब 25 सालों से परिवार सहित उपमंडल अंब में रहते हैं। बीते रोज शाम को पिता छोटे भाई को बहला फुसला कर घर के पास एक खड्ड में ले गया जहां पर मेरे छोटे भाई के साथ गलत काम किया और मौके से भाग गया। बेटे ने बताया कि जब में अपने क्वार्टर पहुंचा तो छोटा भाई रो रहा था। पूछने पर उसने मुझे और मेरी मां को सारी बात बताई। इसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और भाई को उपचार के लिए अंब अस्पताल ले गए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *