Himachal Tonite

Go Beyond News

बिलासपुर: पानी पिला नाबालिक से किया दुष्कर्म

1 min read

बिलासपुर, नवंबर : हिमाचल के बिलासपुर में युवक ने नाबालिग को बेहोश कर अपनी हवस का शिकार बना दिया।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा ने बताया कि वह पंचकूला की रहने वाली है और 11 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ माता के दर्शनों के लिए नैना देवी आई थी। नैनादेवी में उसे अपनी जान-पहचान का एक युवक मिला। पीड़िता का आरोप है कि उस दिन शाम को जब वह अपने घर वापस आ रही थी तो संबंधित युवक ने उसे एक डिस्पोजल गिलास में पीने के लिए पानी दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और जब उसे रात को 2 बजे होश आया तो उसने अपने आपको नग्र अवस्था में पाया तथा उस समय उसके साथ संबंधित व्यक्ति भी बिस्तर पर मौजूद था।

पीडि़ता  ने आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित युवक ने उसे कहा कि आज से वह उसकी पत्नी है और यदि कोई कुछ पूछेगा तो कहना कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है।  वहीं उसने यह भी धमकी दी कि यदि ऐसा न किया तो वह उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीडि़ता ने कहा है कि उसने आरोपी को बताया कि वह नाबालिग है तथा उसकी कहीं और शादी की बात हो गई है और बालिग होते ही उसकी वहां पर शादी हो जाएगी। जिस पर संबंधित युवक ने कहा कि उसे उसके साथ ही शादी करनी पड़ेगी नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसकी शादी नहीं होने देगा।

डीएसपी. नयनादेवी पूर्ण चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की छानबीन सब इन्सपैक्टर हरीश कुमार द्वारा की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *