Himachal Tonite

Go Beyond News

शिमला : नाबालिग दुष्कर्म से हुई गर्भवती

शिमला में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि नाबालिग के साथ जिसने दुष्कर्म किया है वह भी नाबालिग है और 7वीं कक्षा में पड़ता है। दुष्कर्म का पता उस वक़्त चला जब बच्ची को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लड़की की मां को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है।

लड़की से पूछने पर उसने बताया कि उसके पड़ोसी लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोस्को और धारा 376 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। क्योंकि दोनों नाबालिग हैं इसलिए पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *