31 तक बंद रहेगा मिन्हास चौक-पुराना बस अड्डा मार्ग
हमीरपुर 07 मार्च। नादौन शहर में मरम्मत कार्य के चलते मिन्हास चौक-पुराना बस अड्डा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 31 मार्च तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि मिन्हास चौक-पुराना बस अड्डा मार्ग के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सडक़ पर यातायात 31 मार्च तक बंद किया गया है। इस दौरान वाहन चालक नेशनल हाईवे-70 से कोहला कलूर सडक़ या नेशनल हाईवे-70 से एसडीएम कार्यालय की ओर जाने वाली सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं।

